Published On : Fri, Sep 28th, 2018

Video: इंटरनेट पर मचा रहा धमाल इन लड़कियों का डांस, लाखों बार देखा जा चुका है

Advertisement

नई दिल्ली: जैक नाइट एक्स जैस्मिन वालिया का पंजाबी गाना ‘बम डिगी डिगी’ लोगों को बेहद पसंद आया है. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. बता दें, यही गाना फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी हमें देखने को मिला था.

बेहद पसंद किया जा रहा है वीडियो
इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे Kriti Nayar नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है. बता दें, इस वीडियो में तीन लड़कियां ‘बम डिगी डिगी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. तीन लड़कियों ने मिलकर इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है. इस वीडियो को अब तक 4,874,304 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं. इस वीडियो को 2 अप्रैल 2018 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर लगातार व्यूज मिले हैं, साथ ही कमेंट्स भी आ रहे हैं.

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस वीडियो में तीनों लड़कियों के तालमेल ने डांस को बेहद शानदार बना दिया है. इस 1.34 मिनट के शॉर्ट वीडियो में परफॉर्म कर रही लड़कियों ने ‘बम डिगी डिगी’ में डांस को एक अलग एंगल से पेश किया है. इसलिए लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है. गौरतलब है कि आज सोशल मीडिया पर आए दिन देश के युवाओं का टैलेंट देखने को मिल रहा है. उन्होंने अपना हुनर दिखाने के लिए इंटरनेट को अपना माध्यम बनाया है.

Credit: zee News

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement