Published On : Mon, Apr 27th, 2015

अमरावती : प्रेमिका की आत्महत्या में प्रेमी को 5 वर्ष कैद

Advertisement


बिच्छुटेकड़ी की घटना

अमरावती। प्रेम जाल में फासकर विवाह से इंकारकर प्रेमिका को आत्महत्या के लिए प्रवृत्ति करने के आरोप में प्रफुल नरेद्र डोंगरे (24, बिच्छुटेकड़ी) को जिला व सत्र न्यायाधीश एस.एस.भिष्म की अदालत ने 5 वर्ष कैद की सजा सुनाई. बिच्छुटेकड़ी निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ 4 वर्षो से प्रफुल के प्रेम संबंध थे. उसने विवाह का लालच देकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाये. जिससे वह गर्भवती हुई, लेकिन उसके विवाह से इंकार कर दिए जाने से युवती ने गर्भपात भी कराया. 20 फरवरी 2011 को युवती के माता-पिता ने किसी दूसरे युवक से सामुहिक विवाह समारोह में विवाह करवाना चाहा, लेकिन प्रफुल के कहने पर एक बार फिर विवाह टुट गया.

जान देने को कहा
16 मार्च 2011 युवती ने दूबारा प्रफुल के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने दूबारा उसे ठूकरा दिया. 17 मार्च 2011 को प्रफुल उसके बडे पिता सुरेद्र उत्तम डोंगरे व मां पद्मावती सुरेद्र डोंगरे के साथ युवती के घर पहुंचा, जिन्होंने उसे कहा कि तुम प्रफुल का पीछा छोड़ दो, इस पर युवती ने जान देने की धमकी दी, तो उसे जाकर मर ऐसा कहकर चले गये. कुछ देर बाद ही युवती ने कुए में छलांग लगाकर जान दे दी. फ्रेजरपुरा पुलिस ने युवती की मां की रिपोर्ट पर प्रफुल व उसके बडे पिता व मां के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी मामले में कोर्ट में 7 गवाह व सहायक सरकारी वकील प्रकाश शेलके की दलीलों पर प्रफुल के खिलाफ आरोप सिध्द हुआ, लेकिन सबूत के अभाव में उसकी बडे पिता व मां को बाइज्जत बरी किया. कोर्ट ने प्रफुल को 5 वर्षकैद व 3 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना ना भरने पर 3 माह अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई.
court

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges