Published On : Wed, Jan 21st, 2015

वर्धा : प्रेमिका की हत्या

Advertisement


वर्धा।
प्रेमिका के साथ नागपुर से आए युवक ने स्थानीय होटल गुलशन के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर दी और फरार हो गया. यह घटना सोमवार की रात 11 बजे उजागर हुयी. जाने से पहले छोड़ी चिट्ठी में युवक ने प्रेम प्रकरण में रुकावट बन रहे तीन लोगों की हत्या करके खुद भी आत्महत्या करने की बात लिखी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को प्रीति फुलान पांडे दिल्ली से छत्तीसगढ एक्सप्रेस से नागपुर आयी. वहां से प्रीति और उसका प्रेमी नागपुर जिले का गोधनी निवासी रूपेश दामोधर तिडके (28) दोनों वर्धा आये. शाम 5.30 बजे दोनों ने वर्धा के होटल गुलशन में कमरा नंबर 205 बुक किया. इसके बाद 19 जनवरी की सुबह 11.30 बजे रूपेश प्रीति को होटल में ही छोड कर बाहर चला गया. लेकिन रूपेश होटल से बाहर जाने के बाद एक बार भी उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला.

होटल मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आयी. तुरंत शहर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस घटनस्थल पर पहुचने के बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया. प्रीति पलंग में मृत पड़ी थी. घटनास्थल का पंचनामा करते समय पुलिस को कमरे में एक चिट्ठी मिली. इसमें लिखा था ‘प्रिय लड्डू मैं जल्दी ही तुम्हारे पास आऊंगा. धीरज, विष्णु और रवि के कारण यह सब हुआ है. उन तीनों को मार कर मैं तुम्हारे पास आऊंगा. लव यू’ पुलिस ने कमरे से मिली चिट्ठी जब्त कर ली है. पोस्टमार्टम के लिए लाश को सेवाग्राम अस्पताल रवाना किया गया. शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सतर्क रहे रवि, विष्णु और धीरज
पुलिस के अनुसार होटल के कमरे में मिली चिट्ठी में रवि, विष्णु और धीरज की हत्या की बात कही गयी है. इसलिए एहतियात के तौर पर उन तीनों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. वे तीनों दिल्ली में रहते हैं. संबंधित क्षेत्र के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है. घटना की जानकारी प्रीति के रिश्तेदारों को दी गयी है. प्रीति के रिश्तेदारों के माध्यम से ही पुलिस रवि, विष्णु और धीरज से संपर्क कर पायी.

प्रीति और रूपेश क्लासमेट
प्रीति मूलत: बालाघाट की रहनेवाली थी. वह एमबीए करने के लिए नागपुर आई थी तथा गोदनी परिसर में रहती थी. रूपेश भी उसी परिसर में रहता था. पुलिस के अनुसार दोनों एक ही क्लास में थे. संभवत: यहीं से प्रेम संबंधों की शुरुआत हुई. यह भी कहा जा रहा है कि बाद में दोनों के संबंधों में कडवाहट आ गयी थी.

Advertisement

सरगर्मी से आरोपी की खोज : वानखेडे
प्रभारी पुलिस अधीक्षक संतोष वानखेडे. ने बताया कि प्रीति फुलान पांडे (26) मूलत: बालाघाट निवासी लेकिन दिल्ली में रह रही थी. घटनास्थल पर मिली चिट्ठी से स्पष्ट हैकि प्रीति की हत्या रूपेश तिडके (28) ने की है. वह नागपुर जिले के गोदनी का रहने वाला है. हत्या प्रेम प्रकरण के कारण होने की बात प्रथम दृष्टि से सामने आ रही है. पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने प्रीति की हत्या गला रेत कर अथवा जहर देकर की है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए वर्धा पुलिस की टीम नागपुर रवाना हो गयी लेकिन वहां पर आरोपी हाथ नहीं लगने की जानकारी है.

Murder-22

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.