Published On : Mon, Sep 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अंबाझरी झील में कूूदकर छात्रा ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: परीक्षा में फेल होने के तनाव में एक छात्रा के झील में कूदकर आत्महत्या कर लेने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। मृतक छात्रा की पहचान हिंगना रोड निवासी पूजा रामदास मुले (21) के रूप में हुई है।
पूजा मोरशी की रहने वाली थी। वह लता मंगेशकर मेडिकल कॉलेज में डेंटिस्ट्री थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं।

वह हिंगाना मार्ग स्थित जितेंद्र गौतम के घर किराए पर रह रही थी। पूजा तृतीय वर्ष की परीक्षा में फेल हो गई। तभी से वह तनाव में थी। वह दुखी थी कि उसके माता-पिता ने इसके चलते अपना पैसा खो दिया है। वह आठ सितंबर को घर से निकली थी। परिजनों ने उससे संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने मकान मालिक जितेंद्र को सूचना दी।

पूजा के लापता होने की शिकायत एमआईडीसी थाने में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पूजा का शव अंबाझरी झील में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से शव को बरामद किया गया। शुरुआत में पूजा की पहचान नहीं हो पाई। इसी बीच एमआईडीसी से सूचना मिली कि एक युवती लापता है।

पुलिस से संपर्क किया गया और पूजा की पहचान की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा में फेल होने के तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.