Published On : Tue, May 15th, 2018

छात्रा काे शराब पिलाकर गैंगरेप, आरोपी गिरफ्त से बाहर

Advertisement

Rape

नागपुर: एक छात्रा का किडनैप कर दो मित्रों ने उसे बंधक बनाया और इसके बाद शराब पिलाकर गैंग रेप किया। यह वाकया देर रात जरीपटका थानांतर्गत हुआ है। आरोपियों के मोबाइल हाथ लगने से उनकी पहचान हुई। आरोपी मित्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, मगर समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

क्लास से आते वक्त किया किडनैप
जानकारी के अनुसार जरीपटका क्षेत्र निवासी पीड़िता (18) ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। रविवार को ब्यूटी पार्लर की कक्षा में गई, लेकिन कक्षा में अवकाश था। वह वहां से सहेली के घर चली गई। दिन भर रहने के बाद रात करीब आठ बजे पैदल ही घर के लिए निकली। बीच रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार शेख सलाम मोमिनपुरा निवासी और श्रीराम श्रीवास जरीपटका निवासी आगे पीछे मंडराने लगे। जबरन बात करने का प्रयास करते हुए उसे घर छोड़ देने की बात कही। कोई जवाब न देकर वह चुपचाप आगे बढ़ती रही। अचानक दोनों ने जबर्दस्ती उसे पकड़कर बीच में बैठा लिया और अपहरण कर कामठी रोड नाका नंबर 2 के पास स्थित एक मकान में ले गए।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रतिकार करने से उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद आरोपियों ने शराब पी। जबरन उसे भी शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक कृत्य भी किया। सुबह 9 बजे जब दोनों मित्र सोए हुए थे, मौका देखकर पीड़िता वहां से भाग निकली और घर पहुंची। घटित प्रकरण की जानकारी माता पिता को दी। उसके बाद माता पिता के साथ थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता चतुराईपूर्वक दोनों के मोबाइल ले भागी थी, जिसे थाने में जमा कर लिया गया है। पुलिस ने उन मोबाइलों के नंबरों पर फोन किया तो आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ, लेकिन प्रकरण के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही हैं।

गुत्थी सुलझा रही पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच
पीड़िता करीब एक महीने से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही है। उसे जानकारी थी कि रविवार को कक्षा में अवकाश रहता है, बावजूद इसके वह कक्षा में गई।

Advertisement

कोई भी आरोपी अापराधिक घटना के बाद अपना सुराग नहीं छोड़ता है, लेकिन बड़े आराम से दोनों आरोपियों के मोबाइल उठाकर लाने में वह सफल रही।

जिस घर में यह घटना हुई, वह मोतीबाग निवासी रुखसाना बेगम नामक महिला का है। उसने आरोपियों में से एक को इसे किराए पर दे रखा है।

आरोपियों ने जिस तरह दबंगई दिखाते हुए पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बिठाया, कहीं और ले जाने का भी हिम्मत कर सकते थे।

 

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges