Published On : Mon, Jul 23rd, 2018

कालेज में युवती से मारपीट

Advertisement

Molestation

नागपुर: कालेज में घुसकर सनकी युवक ने एक युवती के साथ मारपीट कर अश्लील हरकत की. पुलिस ने 18 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर टेकड़ी वाड़ी निवासी अखिल मुत्तिलवार(21) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता जरीपटका परिसर में स्थित एक कालेज की छात्रा है.

शनिवार की सुबह 11.30 बजे वह कालेज में मौजूद थी. इसी दौरान अखिल कालेज में घुसा. उसने पीड़िता से विवाद शुरू कर दिया. सबके सामने बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की. अश्लील हरकत कर विनयभंग किया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

जरीपटका पुलिस ने अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.