Published On : Wed, Nov 23rd, 2016

विधान भवन परिसर में ‘जियो’ का मुफ्त वाई फाई

Advertisement

vidhan-bhavan

नागपुर: मुफ्त इंटरनेट सेवा का लुत्फ जियो के माध्य से वैसे तो कई लोग उठा रहे हैं। लेकिन इस साल विधान भवन परिसर में भी जियो इंटरनेट का मुफ्त मजा मिल सकेगा। विधान भवन परिसर में जियो के ऐसे चार वाईफाई टावर स्थापित किए जा रहे हैं जिससे समूचा परिसर वाइफाई जोन में तब्दील हो जाएगा। वाईफाई टावर लगाने में व्यस्त कम्पनी के तकनीकी टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘जियो’ वाईफाई के चार टावर विधान भवन परिसर में लगे रहेंगे। सभी टावरों की रेंज 400 मीटर की होगी। अर्थात टावर के आस पास चार सौ मीटर तक इस वाईफाई सेवा का लाभ परिसर में मौजूद लोगों को मिल सकेगा। खास बात यह है कि टावर परिसर के बाहरी क्षेत्रों में भी होने से यह परिसर के बाहर भी इसका लाभ मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि यह वाईफाई सेवा ‘फ्री एक्सेस’ रहेगी। जाहिर है इसका लाभ विधान भवन शीतसत्र के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों को मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर तक इसकी सेवा विधान भवन परिसर में उपलब्ध रहेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.