Published On : Sat, Jan 25th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

जिगोलो कांड : नागपुर में चल रहे रैकेट का असली मास्टरमाइंड कौन?

Advertisement

नागपुर । राज्य की उपराजधानी नागपुर में जिगोलो यानी पुरुष वेश्यावृत्ति का एक विचित्र प्रकार सामने आया है। इस मामले का नेटवर्क नागपुर, मुंबई, दिल्ली और अन्य राज्यों में फैल चुका है। एक प्रमुख समाचार पत्र ने नागपुर में चल रहे इस गोरखधंधे पर एक श्रृंखला शुरू की थी। इस दौरान इस प्रकरण से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

गड्डीगोदाम क्षेत्र में रहने वाले (IK) नामक व्यक्ति ने शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाया है। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं – (KK), (SK) और (KB)। ये तीनों महिलाएं प्रतिष्ठित मानी जाती हैं।

नागपुर में महिलाओं की किटी पार्टी में इन तीनों आयोजक महिलाओं ने कुछ ‘जिगोलो’ युवकों को बुलाया था। वहां से संपर्क में आए एक जिगोलो को एक महिला (KK) बार-बार नागपुर बुला रही थी। उसने अपने पति को नींद की गोलियां देकर उस युवक के साथ होटल में रात बिताई। हालांकि, जब पति को शक हुआ, तो पत्नी का राज खुल गया। होटल में जिगोलो के साथ पत्नी आपत्तिजनक अवस्था में पाई गई।

यह घटना पुलिस में रिपोर्ट नहीं होने के बावजूद शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नागपुर के एक उद्योगपति की उच्चशिक्षित पत्नी को महिलाओं की किटी पार्टी और मित्रों द्वारा आयोजित पार्टी में बार-बार जाने की आदत थी। दूसरी ओर, पति दिन-रात काम में व्यस्त रहते थे। कुछ महीने पहले, वर्धा रोड स्थित एक बड़े होटल में किटी पार्टी और स्नेहमिलन का आयोजन किया गया। इस पार्टी में ‘एस्कॉर्ट सर्विस’ से कुछ ‘जिगोलो’ बुलाए गए थे। पार्टी के बाद, महिला ने दिल्ली के एक ‘जिगोलो’ युवक का मोबाइल नंबर लिया और उसे फोन किया। युवक ने ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर विमान का टिकट और 1 लाख रुपये की मांग की। महिला ने सभी शर्तें मानते हुए पैसे दे दिए।

Advertisement

इसके बाद, महिला (KK) उस युवक को पैसे देकर नागपुर बुलाती रही, और वे दोनों महंगे होटल्स में रातें बिताते थे। एक दिन इस महिला का भंडाफोड़ हुआ और जिगोलो रैकेट सामने आ गया।

पुलिस प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई?

नागपुर में चल रहे जिगोलो रैकेट के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने का सवाल खड़ा हो गया है। एक व्यापारी की पत्नी के साथ एक आलिशान होटल में फंसे जिगोलो को एक रात के लिए 50,000 रुपए दिए जाने का तय हुआ था। पकड़े जाने पर पहले तो महिला और जिगोलो ने कहा कि वे दोस्त हैं। जब उद्योगपति ने इसे पुलिस स्टेशन में ले जाने का तय किया, तब जिगोलो ने ‘एस्कॉर्ट सर्विस’ से जुड़ा होने का खुलासा किया। इसके बाद, पत्नी की बदनामी के डर से पति ने शिकायत वापस ले ली। बावजूद इसके, पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

नागपुर में (KK), (SK), (KB) महिलाएं कहां गायब हैं?

नागपुर में जिगोलो कांड के खुलासे के बाद (KK), (SK) और (KB) नाम की महिलाएं प्रकाश में आईं। ये महिलाएं शहर की अन्य प्रतिष्ठित और संपन्न महिलाओं को जिगोलो उपलब्ध कराती थीं। फिलहाल इन महिलाओं का कोई ठिकाना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इन महिलाओं ( KK ) का दिल्ली में होना बताया जा रहा है, और जिगोलो कांड का खुलासा होने के बाद वे गायब हो गई हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.