Published On : Tue, Jun 2nd, 2015

घाटंजी : मृतकों को सभी धर्मियों ने दिया कंधा

Advertisement


एक ही जगह से निकली तीनों की अंतिमयात्रा

सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

Antimyatra  (1)
घाटंजी (यवतमाल)।
घाटी का शेख परिवार अपने अपनी कार से पांढरकवडा से शादी समारोह निपटाकर लौट रहा था. इस दौरान वाहन की घाटंजी के पास दुर्घटना हुई. जिसमे तीन लोगों की मौके पर तथा तीन की 31 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य लोगों का इलाज यवतमाल के सरकारी अस्पताल में शुरू है.

दुर्घटना में मृतक हकमोद्दिन क़ाज़ी, अमीना शेख, सबिरा शेख का रविवार को उनके निवासस्थान पर अंतिम संस्कार हुआ. जबकि अन्य मृतकों की अंतिम यात्रा सोमवार 1 जून, शाम 4 बजे एक ही स्थान से निकाली गई. मृतकों में शेख युनुस शेख इब्राहिम, जुबेदा शेख, नगमा शेख शामिल है. इनका अंतिम संस्कार घाटंजी के कब्रस्तान में हुआ. इस घटना से घाटी और घाटंजी क्षेत्र के सभी धर्म के लोगो ने शोक व्यक्त किया है.

आर्णी-केलापुर विधानसभा मतदार संघ के विधायक प्रा. राजू तोड़साम ने मृतकों को कंधा दिया और मृतकों के परिवार को हिम्मत दी. इस घटना से राजीव गांधी चौक में एक भी घर में चूल्हा नहीं जला. अंतिम यात्रा में सभी पक्षों के कार्यकर्ता, शिवसेना उपजिलाप्रमुख शैलेष ठाकुर, जि.प. सदस्य हेमंत कांबले, राजीव शुक्ला समेत सभी परिजन और नागरिक उपस्थित थे.
Antimyatra  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.