Published On : Sat, Aug 29th, 2020

विश्व के सिंधी समाज से गड़करीजी ने चर्चा कर मंत्रमुग्ध किया– मोटवानी

Advertisement

नागपुर, विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम ने शुक्रवार को नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करीजी से जेंटलमैन शो में एक घंटे तक वेब से चर्चा की विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के अनुसार विश्व के 97 देशों से और पूरे भारत से लाखों की संख्या में इस शो में गड़करीजी के बेबाक चर्चा को सुन मंत्र मुग्ध हो उठे,कार्यक्रम का कुशलता से संचालन लायन डॉ राजू मनवानी अतिथि परिचय भारती छाबरिया, सिमरन आहूजा ने किया डॉ विन्की रुघवानी ने स्वागत भाषण दिया

मुम्बई के उद्योगपति नानकजी रूपानी भी चर्चा में सम्मिलित हुए।। मोटवानी ने बताया गडकरी ने अपनी जीवनयात्रा की विस्तृत जानकारी दी।।शुरू में वे भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता से शुरुवात की वह दीवारों पर पोस्टर लगाने का कार्य करते थे।और आज वह सक्रिय होकर पार्टी में काम करते करते यहाँ तक पहुँचे है।आज राजनीति में आने के लिए अपने कार्य ,ईमानदारी से अपनीयोग्यता और मेहनत और सच्ची कार्य करने की लगन से आगे बढ़ सकता है लोगों ।सेवा का काम, शिक्षा का काम , मानवता की सच्ची सेवा करे, तो आपकी तरक्की अवश्य होंगी। गड़करीजी ने बताया कि देश में 1 करोड़ लोग सायकल रिक्शा चलाते थे जिसे देख उन्हें दर्द होता था उसे देख उन्होंने ई रिक्शा को प्रस्तुत करवाया आज 50 प्रतिशत सायकल रिक्शा ई रिक्शा का उपयोग करते है। आज इसे अपनी बेहतरीन उपलब्धि मानते है।।भविष्य में वाहनों में अधिकतर ई टेक्निक का उपयोग होंगा।

गड़करीजी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में विलेज इंडस्ट्री से रोजगार को बढ़ावा देने में प्राथमिकता है।

श्री गड़करीजी ने कहा कि आज टेक्नालॉजी से घर बैठे दिल्ली से आप सभी से बात कर रहा हु।वर्तमान परिस्थिति में इसी माध्यम से में सभी के संपर्क में हु। हमे टेक्नोलॉजी का पूरा लाभ लेकर अपग्रेड करना चाहिए।

Advertisement

गड़करीजी ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कार्यों की सराहना की सिंधी समाज के सांसद बेहद अच्छे कार्य कर रहे है।।उन्होंने श्री लालकृष्ण आडवाणी और श्री राम जेठमलानी का जिक्र किया , उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद में कार्य कर छोटे से कार्यकर्ता से आज अपनी क्षमता और परिश्रम से इस स्थान पहुचे है।।।उन्होंने सिंधी समाज की तारीफ की और कहा नागपुर में प्रताप मोटवानी ,विजय केवलरमानी, डॉ विन्की से उनके संबंध है।।और सिंधी समाज के शुरू से ही अच्छे संबंध रहे है।।गड़करीजी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में विलेज इंडस्ट्री से रोजगार को बढ़ावा देने में प्राथमिकता है।।डॉ राजू मनवानी ने गड़करीजी से जीवन राजनीति और समाजसेवा से जुड़े अनेक प्रश्न किया जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

बताया कि पिछले 5 साल में 17 लाख करोड़ के काम किये है और अगले 2 साल में देश की सड़कें यूरोपीय देशों समान करने की योजना है।कोरोना काल मे देश और व्यापार की स्थिति पर चर्चा की।।प्रो विजय कुमार केवलरमानी ने गड़करीजी को धन्यवाद देते हुए उनके उज्वलमय भविष्य की कामना की अंत में गड़करीजी का आभार विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने कर पूरे विश्व के सिंधी समाज की तरफ से अपना अमूल्य समय और उनका मोटिवेशनल और ज्ञानवर्धक देश के बारे में हुई विस्तृत विचारों और सिंधी समाज के स्नेह हेतु आभार माना। संस्था के संस्थापक गोपाल सजनानी ने भी गडकरी को धन्यवाद कह सदैव समाज को सहयोग देने का आग्रह किया।सुहाना सिंधी पुणे के पीताम्बर पीटर ढलवांनी, अनूप थारवानी ,सोनू विशनानी प्रदीप जोधानी, ने गडकरी का आभार माना।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.