Published On : Wed, Aug 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

किसी भी हॉस्पिटल में इलाज कराएं CGHS दर से होगा भुगतान

Advertisement

– कोल इंडिया : CPRMS-NE ट्रस्ट की बैठक हुआ निर्णय

रांची/नागपुर- कल मंगलवार को रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में CONTRIBUTORY POST RETIREMENT MEDICARE SCHEME FOR NON-EXECUTIVES (CPRMS-NE) के बोर्ड आफ ट्रस्ट की दूसरी बैठक आयोजित हुई।

इस संदर्भ में बोर्ड के सदस्य वीएम मनोहर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक विनय रंजन का नाम निश्चित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पैनल्ड, नन पैनल्ड किसी भी हॉस्पिटल में सुविधानुसार इलाज कराएं सीजीएचएस(CGHS) रेट से उसका भुगतान किया जाएगा।

बीएमएस(BMS) ने ये मुद्दे उठाएबैठक में बताया गया कि ट्रस्ट का बैंक खाता खुल गया है और सीपीआरएमएस- एनई(CPRMS-NE) के तहत काटी गई जो भी रकम कंपनियों के पास है, वे उस रकम को इस खाते में जमा करेंगी।

Advertisement

बैठक में चर्चा/निर्णय के अन्य बिंदु
– आनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था प्रक्रियाधीन है।
– पेंशन के लिए बनवाया गया जीवन प्रमाणपत्र यहां भी मान्य होगा और
– जीवनधारा पोर्टल पर जमा किया गया जीवन प्रमाणपत्र बोर्ड प्राप्त कर लेगा।
– सभी क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और भुगतान की समयावधि तय की जाएगी।
– सीपीआरएमएस एनई के तहत काटी गई रकम का जिक्र एलपीसी मे कर दिया जाए ताकि स्थानांतरण के कारण कर्मचारियों को परेशानी न हो।
– चार्जशीटेड या सस्पेंडेड कर्मचारी को इसका लाभ मिलेगा या नहीं यह निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा।
– आवास खाली न करने की स्थिति में इस योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता जैसा कि एसईसीएस में हो रहा है।
– जो सेवानिवृत्त कर्मचारी इस योजना के सदस्य नही हैं या 40,000 रुपए से कम रकम जमा कर सदस्य बने हैं, उन्हें एक बार पुनः तीन माह में इस योजना का सदस्य बनने का मौका दिया जाएगा। वे शेष रकम जमा कर सदस्य बन सकते हैं। संभवतः नवंबर में यह अवसर प्राप्त हो सकेगा।
– स्मार्टकार्ड के लिए आइटी संस्थाओं से बात चल रही है भविष्य में स्मार्टकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
– जब तक सिस्टम भलिभांति कार्य नही करने लगता तब तक हर तीसरे महीने बोर्ड की बैठक होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.