Published On : Tue, Mar 17th, 2015

सारखनी : शिवाजी महाराज का आदर्श रखकर कार्य करने से सफलता मिलेगी – ज्योतिबा खराटे

Advertisement


Sarkhani
सारखनी (नांदेड)।
अन्याय के खिलाफ  हमेशा लडना चाहिए. युवाओं ने शिवाजी महाराज का आदर्श रखकर भविष्य में कोई भी कार्य किया तो उन्हें सफलता मिलेगी. ऐसा मार्गदर्शन लोकनेता ज्योतिबा खराटे शिवसेना तालुका प्रमुख ने किया. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रही थी.

सर्व प्रथम शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन ज्योतिबा खराटे के हांथों किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना शिवजमोत्सव समारोह आयोजक सागर रुणवाल, सतीश पवार (पाटिल) ने किया. इस दौरान समारोह में विजय राठोड, अशोक रुनवात, परमेश्वर चव्हाण, सुभाष कदम, गोविंद हेमसिंग राठोड, हिरासिंग चव्हाण, राजू पाटिल, अमित एवतीकर, सागर कान्हव, सतीश बँकेवर आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में धनलाल पवार थे. उन्होंने मुख्य मार्गदर्शन में कहा कि बाकी राजकीय नेताओं को जन्मदिन और जयंती करने का अभ्यास भी पता नही. उनको ठीक से बोलना भी नही आता वे महापुरष के बारे में क्या बोलेंगे. ऐसों ने विकास की भाषा का उपयोग नही करना चाहिए. ऐसा पवार का कहना था. इस दौरान भव्य मोटर सायकल रैली निकालकर “जय भवानी जय शिवाजी” का जयघोष किया गया. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए चंद्रकांत राठोड, रोशन राठोड, बालाजी पिलेवार, मुन्ना तोरावार, संदीप गणेशकर, आकाश राठोड, नरेश बिंगवार समेत सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सागर रुनवाले, सतीश उमेश पवार ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.