Published On : Tue, Nov 27th, 2018

महा मेट्रो : निर्माणाधीन डबल डेकर पूल की नितीन गडकरी ने की तारीफ

Advertisement

देशभर में बन रहे मेट्रो परियोजना में तयार हो डबल डेकर पूल, अधिकारीयों कों दिये निर्देश

नागपूर: केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री श्री.नितीन गडकरीने हाल ही में संपन्न हुए इंडियन रोड काँग्रेस अधिवेशन में महा मेट्रो द्वारा निर्माणाधिन डबल डेकर पूल की तारीफ करते हुए कहा की वर्धा मार्गपर तयार हो रहा डबल डेकर पूल भविष्य में नागरिको के लिये बेहद फायदेमंद साबित होगा. डबल डेकर पूल आधुनिक तकनिक से बनाया जा रहा है. यातायात कों नियोजन कर बिना किसी रुकावट के तेजी से कार्य पुरा किया जा रहा है. समूचे देश में निर्माणाधीन सभी मेट्रो रेल परियोजना आधुनिक तकनिक का उपयोग कर इस तरह के डबल डेकर पूल का निर्माण क्यू तयार नही किया जा रहा है इसपर खेद व्यक्त किया. साथ ही सडक यातायात विभाग से संबंधित उच्च पदस्थ अधिकारीयों से चर्चाकर इस तरह का निर्माणकार्य सभी मेट्रो रेल परियोजना में करने के निर्देश अधिकारीयों दिए.

शहर में निर्माणाधीन महा मेट्रो; नागपूर मेट्रो रेल परियोजना में आधुनिक तकनिक से अलग अलग जगहो पर निर्माण कार्य किये जा रहे है, जो आकर्षण का केंद्र बन रहे है. मेट्रो के सभी स्टेशन हो या स्टेशन के बाहरी परिसर सभी में विशेष थीम के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है. संपूर्ण देश के रस्ते सुरक्षित और सर्वोत्तम रहे इस पर चर्चा करने के उद्देश से आयोजित इंडियन रोड काँग्रेस अधिवेशन में लगा नागपूर मेट्रो रेल परियोजना का स्टॉल मान्यवरो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. अधिवेशन में आनेवाले नागरिकों को जानकारी देने हेतू यह स्टॉल लगाया गया था. जिसे नागरिकों से खासा प्रतिसाद मिला.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.