Published On : Thu, Aug 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मध्य रेल की ओलंपिक महिला हॉकी खिलाड़ियों का सतकार

Advertisement

नागपुर: मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली मध्य रेल की ओलंपिक महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री मोनिका मलिक, सुश्री सुशीला चानू पुखरामबम और सुश्री रजनी एतिमारपू ने हाल ही में टोक्यो में संपन्न ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मध्य रेल की चार खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि मध्य रेल सामान्य रूप से खेलों और विशेष रूप से हॉकी को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा ताकि खिलाड़ियों द्वारा देश का और अधिक नाम रोशन किया जा सके। खेल स्टेडियमों और खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और कोच प्रदान किए जाएंगे ताकि खिलाड़ी भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुंबई मंडल में कार्यरत खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि मध्य रेल को महिला हॉकी खिलाड़ियों के ओलंपिक में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर गर्व है. उन्होंने सुश्री वंदना कटारिया को भी बधाई दी, जो ओलंपिक में हॉकी में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इस अवसर सम्मानित चारों खिलाड़ियों ने रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहाकि उन्हें बिना किसी चिंता के हॉकी खेलने में ध्यान केंद्रित करने के लिए बहुत अच्छा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बी.के. दादाभोय,अपर महाप्रबंधक, मनोज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) और अध्यक्ष, मध्य रेल खेल संघ (सीआरएसए), मध्य रेल के प्रधान प्रमुख विभागाध्यक्षों, शलभ गोयल, मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी ,खिलाड़ी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

समारोह के अंत में डी जे सेनगुप्ता, महासचिव, सीआरएसए ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी कोविड-19 अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges