नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख आगामी मराठी फिल्म ‘मौली’ के होली गीत ‘धुवुन ताक’ में साथ नजर आएंगे. दोनों ने चार साल बाद साथ काम किया है. रितेश ने रविवार को अपने प्रशंसकों के लिए जेनेलिया के साथ अपने गीत का वीडियो साझा किया. उन्होंने अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्दे पर उनका जादू अब भी पहले की तरह ही बरकरार है.
उन्होंने ट्वीट किया, “नया गीत जारी हुआ. ‘धुवुन ताक’- चार साल बाद बाइको (पत्नी) जेनेलिया के साथ काम किया, पर्दे पर उनका जादू अब भी वैसा ही है.” जेनेलिया ने चार साल पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘लाइ भारी’ के फेस्टिव ट्रैक में अतिथि भूमिका निभाई थी.
‘तेरे नाल लव हो गया’, ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए रीतेश और जेनेलिया ने साल 2012 में शादी की थी. रियान और राहील नाम के उनके दो बेटे हैं. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मौली’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





