Published On : Sat, Jan 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सिर्फ गाना बजाने से साफ नहीं होता कचरा: दर्शनी धवड़

Advertisement

– कचरा कलेक्शन में बुरी तरह विफल हुई एजी एनवायरो कंपनी

नागपुर – प्रभाग 12 की पार्षद दर्शनी धवड़ ने कचरा संकलन करने वाली एजेंसी एजी एनवायरो की जमकर खिंचाई की. पार्षद ने कहा कि गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, सिर्फ यह गाना बजाकर सिटी की सफाई नहीं हो सकेगी. प्रभाग 12 का भौगोलिक क्षेत्र बहुत ही बड़ा है.

यह समूचे क्षेत्र सिटी के आऊटर हिस्से में होने के कारण यहां सफाई की गाड़ियां के 10-10 दिन दर्शन नहीं होते. उसमें भी एक गाड़ी फेल हुई तो फिर तो सोने पर सुहागा की हालत हो जाती है. फिर तो उस गाड़ी को ठीक होकर आने में 20-25 दिन लग जाते हैं. हर प्रभाग में वैसे तो 2-2 स्वीपिंग गाड़ियां दी गई है, लेकिन प्रभाग 12 में अब तक ऐसी एक ही गाड़ी चल रही है.

मकरधोकड़ा, गंगानगर, टेकडी वाडी, दाभा, में तो यह गाड़ी कभी भी नहीं आई. प्रभाग में गाड़ी भेजने में भेदभाव तो स्पष्ट नजर ही आ रहा है,लेकिन प्रभाग में किस इलाके में यह गाड़ी भेजी जाए, इसके लिए प्रशासन साफ तौर पर भेदभाव की नीति अपनाता है.

Advertisement

2017-2018 में प्रशासन ने गीला और सूखा कचरा के लिए एक जनजागृति अभियान चलाकर डस्टबिन की खरीदी की थी. उन डस्टबिनों का क्या हुआ, कहां वितरण किया, किसके माध्यम से वितरित किये या फिर वो डस्टबिन ही डस्टबिन हो गये, उसका कोई अता-पता नहीं है. वैसे अब यह विषय बीते दिनों की बात हो गई है. लेकिन पूरी तरह सिटी और प्रभाग 12 में कचरा एक भीषण समस्या बनी हुई है. किसी भी नगरसेवक को इस जनजागृति की जानकारी तक देना जरूरी नहीं समझा गया. आगे भी इसमें कोई सुधार होगा, इसकी गुंजाईश नजर नहीं आती.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.