नागपुर: भाजपा व्यापारी आघाडी नागपुर के कोषाध्यक्ष विनोद जेठानी व पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल खामला द्वारा पराते सभागृह खामला में 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस गरबे में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस महोत्सव में सिंधी समाज के वरिष्ठ गुरु संगत दरबार के अध्यक्ष किशन चंद लालवानी तथा प्रभाग के भाजपा के महामंत्री मनोज परसवानी और महिला मंडल की अध्यक्षा डॉक्टर पुष्पा उदासी एवं आयोजक विनोद जेठानी और महिला मंडल के सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर गरबे का शुभारंभ किया गया था. कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत मंडल के कोर ग्रुप ने किया था.
इस दौरान मंच संचालन निशा चावला ने किया. कार्यक्रम की व्यवस्था विनीता चेनानी, संगीता मंधनानी, पूजा शर्मा, लता भाग्या, भारती बालानी, वर्षा तोलानी, मीना आहुजा, वंदना लालवानी ने की. गरबे में आए हुए प्रतियोगीयो का स्वागत मधु आहुजा और कांता रेवतानी ने किया. कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों एव दर्शकों और प्रतिस्पर्धीयो का विशेष रूप से आभार विनोद जेठानी, डॉ पुष्पा उदासी, विनीता चैनानी, निशा चावला और पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल द्वारा किया गया.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




