Published On : Fri, Dec 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

“ग्राहक जाने अपना अधिकार” जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ग्राहक दिवस।

Advertisement

नागपुर: जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राहक दिवस,बचत भवन में मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती आर .विमला जिलाधिकारी द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिरीष पाण्डे अतिरिक्त जिलाधिकारी ने किया

तथा प्रमुख आतीथी अविनाश प्रभुने ने कि ,मंच पर उपस्थित जिला आपूर्ति अधिकारी रमेश भेंडे तथा भास्कर ताड़े आपूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के कार्यक्रम कि शुरूआत की गई

जिसमें भारत सरकार द्वारा संकल्प“ग्राहक अपने अधिकार जानें” के संदर्भ में वक्ताओं ने अपने विचार विमर्श किए।ग्राहक संगठन तथा अशासकीय सदस्य ने क़ानून में आए नए प्रावधानों के विषय में प्रशासन के समक्ष अपने विचार विमर्श किए जिसमें स्वास्थ्य,शिक्षा और परिवहन के मुद्दे थे

प्रमुख वक़्त मो शाहिद शरीफ़ ,देवेन्द्र तिवारी ,प्रमोद पांडे और कमल नामपलीवार ने रखे ।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री रमेश भेंडे द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मोनु चोपडे,ज्ञानेंद्र तिवारी, फ़रहत शेख़,मोहम्मद फैयाज,मोहम्मद सादिक़ परवेज़,एमे ऐ रफ़ी,रुखसार सैयद,विलास झंझटे,दीपाली इंग्ले,सोनू डिललन,इमरान शेख़ आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.