Published On : Sat, Mar 30th, 2019

धूमधाम से निकली गणगौर शोभायात्रा, श्री परशुराम धाम गौड़ महिला मंच ने किया बिंदोरा पूजन

Advertisement

नागपुर: श्री लालसोट गौड़ ब्राम्हण सभा के अंतर्गत श्री परशुराम धाम गौड़ ब्राम्हण महिला मंच की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य गणगौर शोभायात्रा व बिंदोरा पूजन का धूमधाम से आयोजन किया किया गया। शोभायात्रा चांडक ले-आउट स्थित परशुराम लाॅन से शुक्रवारी तालाब तक बैंड बाजे व नगाड़े के साथ निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मंे समाज की सखियां उपस्थित थीं।

‘रंग रंगीलो गणगौर उत्सव’ में पूजन का आरंभ ईसर-गणगौर की पूजा से सखियों द्वारा किया गया। पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज की 21 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर आगे- आगे चल रही थीं। शोभायात्रा में ईसर व गणगौर की सुंदर सजीव झांकी साथ चल रही थी। सभी महिलाएं पारंपरिक गुलाबी रंग के राजस्थानी परिधान में सोलह श्रृंगार कर शामिल हुईं।

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर राजस्थानी गणगौर गीतों की झड़ी महिलाओं लगाते हुए उस पर नृत्य प्रस्तुत किया। ईसर गणगौर झांकी के रूप में युक्ति चैबे, राधा पखाला प्रस्तुत हुईं। शोभायात्रा के सुभाष पुतला पहुंचने पर स्वागत शारदा शर्मा परिवार की ओर से किया गया। शोभायात्रा के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसका लाभ सभी महिलाओं ने लिया।

कार्यक्रम का सरस संचालन रितु शर्मा , आभार प्रदर्शन नैना शर्मा ने किया। सफलतार्थ कलावती शर्मा, रमा शर्मा, भारती शर्मा, ममता शर्मा, वर्षा शर्मा, लीला शर्मा, रिंकू शर्मा, सुनीता शर्मा, किरण शर्मा, मीना पाखला, रेणू शर्मा, नेहा शर्मा, प्रियंका तिवारी, चंद्रकला शर्मा, अर्चना शर्मा, योगिता पाखला, अंजू जोशी, कल्पना शर्मा,नीता शर्मा ने अथक प्रयास किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement