Published On : Sat, Jul 7th, 2018

गैंगस्टर संतोष आंबेकर को मिली जमानत

Advertisement

नागपुर: शहर में सनसनी फैलाने वाले बाल्या गावंडे हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर संतोष आंबेकर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.एस. काजी ने जमानत मंजूर की है. आंबेकर को गावंडे हत्याकांड का मास्टर माइंड बताया जाता है. बाल्या खुद भी शहर का चर्चित अपराधी था. बाल्या की हत्या के बाद से आंबेकर फरार था.

इसी दौरान अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर केस चलाया गया. 8 आरोपियों को सबूतों के अभाव में जिला व सत्र न्यायालय द्वारा बरी कर दिया. उनके बरी होते ही संतोष ने नाटकीय तरीके से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था.

Gold Rate
June 10 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कलमना पुलिस की जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. उस पर नए सिरे से केस चलाया जाना था. इसी बीच आंबेकर के अधिवक्ता आर.के. तिवारी ने न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की. उन्होंने न्यायालय को बताया कि आंबेकर के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है. केवल संदेह के आधार पर इस मामले में उसे आरोपी बनाया गया था.

बाल्या की हत्या की साजिश आंबेकर ने रची इसका कोई सबूत पुलिस के पास नहीं है. उसे बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है. न्यायालय ने बचावपक्ष की दलीलों को मानते हुए 50,000 रुपये की 2 कैश सिक्युरिटी पर जमानत मंजूर कर दी. 22 जनवरी 2017 को बाल्या की कलमना में हत्या की गई थी.

Advertisement
नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम एमडी जब्त #nagpurnews #crime #latestnews

नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम...

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews #prafulpatel

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews...

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime #maharashtranews

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime...

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges