Published On : Tue, Oct 29th, 2019

लाखों रुपए की चांदी की कुर्सी पर बैठकर करता था यह डॉन शहर में राज

Advertisement

नागपुर: नागपुर का डॉन संतोष आंबेकर को व्यापारी को धमकाने और ठगी करने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. उसकी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की ओर से उसकी महँगी लाखों की गाड़ियां भी जब्त की गई है.

लेकिन इसमें पुलिस की ओर से जब्त किए सामानो में सबसे अलग जो चीज है, उसकी चर्चा शहर में जोरों से शुरू है. वह है उसकी लाखो रुपए की चांदी की कुर्सी.

जिसपर बैठकर वह शहर के साथ ही आसपास के शहरों में भी राज कर रहा था. पुलिस ने उसकी कुर्सी भी जब्त की है. आंबेकर के पास करोडो रुपए की सम्पत्ति होने का भी खुलासा हुआ है. कैसे एक मामूली काम करनेवाला व्यक्ति तो जुर्म की दुनिया में कदम रखता है और अपनी करोडो रुपए की सम्पत्ति बनाता है.

आंबेकर पर चार मामले दर्ज हो चुके है, सीताबर्डी में गिरिराज पटेल के मामले में 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला भी उसपर दर्ज हुआ है.आंबेकर पर मकोका की कार्रवाई हुई है. आंबेकर पर आनेवाले दिनों में और भी मामले दर्ज हो सकते है. इसके तहत उसकी और भी संपत्ति अटैच हो सकती है. क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.