Published On : Sat, Nov 29th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गंगा–जमुना में छापा: नाबालिग से देह व्यापार, चार आरोपी बुक

Advertisement

नागपुर : बदनाम गंगा–जमुना क्षेत्र में लकड़गंज पुलिस ने देर रात छापा मारकर नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने का गंभीर मामला उजागर किया। पुलिस ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया, जबकि दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को सभी को अदालत में पेश किया गया, वहीं नाबालिग को सुधारगृह भेज दिया गया है।

ऐसे सामने आया मामला

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा–जमुना क्षेत्र में कुछ दलाल नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस पर लकड़गंज पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान पुलिस को 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता मिली, जिसे राजस्थान से लाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

इन पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें—

Advertisement

साजना बंटी हेमनानी (52), निवासी भांडेवाड़ी

बसंती कालखोर (50), मूल निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश), वर्तमान में गंगा–जमुना

बलवीर उर्फ मंसाराम कालखोर (25), गंगा–जमुना

तरुण हृदयराम गुप्ता (21), निवासी आदिलाबाद जिला (तेलंगाना)

इन्हीं आरोपियों पर नाबालिग को जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने साजना और बसंती पर मुख्य रूप से नाबालिगों को फंसाकर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है।

पुलिस की तत्परता
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया और मेडिकल जांच के बाद उसे सुधारगृह में भेज दिया। मामले की आगे जांच जारी है, और पुलिस अन्य संभावित पीड़िताओं की तलाश में भी जुटी है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges