Published On : Wed, Dec 31st, 2014

माहुली जहागीर : महिला गार्ड से गैंगरेप

Advertisement


सोफिया प्रकल्प में वारदात

माहुली जहागीर (अमरावती)। नांदगांव पेठ एमआइडीसी में सोफिया ऊर्जा प्रकल्प में महिला सेक्युरिटी गार्ड से गैंगरेप की वारदात सामने आयी है. हालाकि घटना जुलाई माह में हुई थी, लेकिन माहुली जहागीर पुलिस ने शिकायत ना लेने से यह मामला कई माह दबा रहा. एसपी वीरेश प्रभू से फरियाद करने के बाद पुलिस ने आखिरकार 3 लोगों के मामला दर्ज किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार 35 वर्षीय महिला इंडिया बुल्स कंपनी के सोफिया बिजली प्रकल्प में सुरक्षा गार्ड का काम करती है. जुलाई माह में महिला ड्युटी पर जाने के लिए ग्रीन पाईट पर खड़ी थी, तभी कंपनी में कार्यरत विजय इश्वरकर व विपुल दुबे उसे राजसिंह के रुम में चाय पीने के बहाने ले गये. उसे चाय बनाकर देने की बात कर बेडरुम में जबरदस्ती की. महिला गार्ड ने वहां से भागने के कई प्रयास किये, लेकिन तीनों आरोपियों के सामने उसे यह प्रयास विफल रहे. तीनों ने सामुहिक रुप से उस पर दुष्कर्म किया. कुकर्म की बात किसी को बताई, तो नौकरी से निकाल देने व जान से मारने की धमकी दी. पीडित महिला हिम्मत कर माहुली जहागीर थाने में रिपोर्ट देने पहुंची, लेकिन थानेदार राठोड ने उसे फटकार लगाकर वापस लौटा दिया. पुलिस से भी न्याय ना मिलने के कारण महिला खामोश हो गई, किंतु  6 माह बाद उसने एसपी प्रभू को शिकायत की, एसपी ने बीना किसी विलंभ किये. माहुली जहागीर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिये. शिकायत पर विजय ईश्वरकर, विपुल दुबे तथा राजसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Gang rape

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.