Advertisement

बता दें कि कार सवार पूरा परिवार जेवर से बुलंदशहर जा रहा था। इस कार में 4 पुरुष और चार महिलाएं सवार थीं। ये लोग एक्सप्रेसवे से गुज रहे थे कि कार के दो टायर पंचर हो गए।
इसकी जानकारी ड्राइवर शकील ने मालिक को दी और टायर देखने के लिए नीचे उतरे। तब ही बदमाश वहां आ पहुंचे शकील के साथ 4 महिलाएं थी उनसे बदमाशों ने बदतमीजी की।
विरोध करने पर शकील को गोली मार दी, मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर परिवार वाले हंगामा कर रहे है। महिलाओं ने अपनी तहरीर में बलात्कार होने का आरोप लगाया है।



