Published On : Wed, Aug 21st, 2019

सतर्कता से टली बड़ी वारदात- हथियारों के साथ धरी गई गैंग

Advertisement

नागपुर: यशोधरानगर पुलिस की सतर्कता से सोमवार की रात बड़ी वारदात टल गई. पुलिस ने हथियारों से लैस निर्माणाधीन इमारत में छुपकर बैठे चामा गैंग के युवकों को दबोच लिया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए आरोपियों में लाल झंडा चौक, यशोधरानगर निवासी अब्दुल नदीम उर्फ नदू अब्दुल रहीम (25), राजीव गांधीनगर निवासी मोहम्मद सोहेल मोहम्मद रफीक शेख (23), गरीबनवाजनगर निवासी मोहम्मद इकराम बख्तयार अहमद (22), टीपू सुलतान चौक निवासी फिरोज खान सत्तार खान (25) और नाबालिग का समावेश है.

गश्त के दौरान पुलिस दल को जानकारी मिली कि संघर्षनगर नाले के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में कुछ असामाजिक तत्व बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जमा हुए हैं. खबर के आधार पर पुलिस ने बिल्डिंग को घेरा और उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि यशोधरानगर की चामा और मोमिनपुरा की मांजा गैंग के बीच कुछ विवाद चल रहा था.

मांजा गैंग के लड़कों ने रविवार को यशोधरागर में हमला भी किया था, लेकिन पत्थरबाजी होने से भाग निकले. आरोपियों को लग रहा था कि मांजा गैंग दोबारा हमला करने वाली है. इसीलिए सभी तलवार, सत्तूर, फरसा, भाले का पत्ता लेकर हमले की तैयारी में थे. सभी के खिलाफ डकैती की तैयारी का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

डीसीपी निलोत्पल और एसीपी परशुराम कार्यकर्ते के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर प्रदीप रायण्णावार, एपीआई प्रशांत अन्नछत्रे, पीएसआई श्रीनिवास दराड़े, एएसआई प्रकाश काले, विनोद सोलव, कांस्टेबल मधुकर निखाड़े, नरेश मोडक, लक्ष्मीकांत बारलिंगे, विजय लांजेवार, आफताब शेख और रत्नाकर कोठे ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.