Published On : Fri, May 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी पकड़े

क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों का खुलासा
Advertisement

नागपुर शहर में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया है।

पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल था। इसी सिलसिले में 28 अप्रैल की रात कलमना थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक निवासी पंकज बिनेकर की दुकान को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने शटर तोड़कर दुकान के ड्रॉवर से करीब 46 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे।

जांच के दौरान पुलिस को विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज मिले, जिनके विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने आरोपियों की तलाश तेज की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिलशाद सफर अंसारी, विवेक उर्फ विक्की युवराज धोटे और पीयूष उर्फ गद्दू दीपक निमजे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मुख्य आरोपी दिलशाद कुछ महीने पहले ही ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल से रिहा हुआ था, जबकि अन्य दोनों पर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कलमना और कोतवाली क्षेत्र में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने के अलावा नंदनवन इलाके से एक ऑटो और दो बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.