Published On : Tue, Sep 3rd, 2019

पानी बचाव, प्लास्टिक मुक्ति, बेटी बचाव जैसे संदेश देते बिराजे गणेश

Advertisement

DRM शोभना बंदोपाध्यय के हाथों हुवा उद्घाटन

नागपुर।: मोतीबाग रेलवे कॉलोनी , कड़बी चौक, नागपुर स्थित गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा बड़े धूमधाम से की गई। मंडल द्वारा बनाये गए पंडाल को कुछ इस तरह सजाया गया है कि वहां आने वाले भक्तों को मानो गणेशजी बेटी बचाव, पानी बचाव, सेव अर्थ, पर्यावरण की रक्षा, ट्री प्लांटेशन तथा प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश दे रहे हो। गणपति सेना उत्सव मंडल ने पश्चिम बंगाल के दीघा शहर में स्थित माँ करनोमोहि मंदिर (माँ काली का प्रसिद्ध मंदिर) की प्रतिकृति को साकार किया हैं। ज्ञात हो कि यह मंदिर भारत मे आयी सुनामी में पूरी तरह नष्ट हो गया।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गणेश उत्सव पंडाल का उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में गुरुनानक इंस्टिट्यूट के CMD नवनीत सिंग तुली सपत्नीक, योग थेरेपिस्ट डॉ प्रवीण डबली, संस्था के ऑडिटर ए. के. नायक प्रमुखता से उपस्थित थे। मंडल द्वारा सभी का श्रीफल ,दुपट्टा व पौधा देकर स्वागत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने झांकी की प्रशंसा कर सभी को बधाई दी।

गणेश उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। जिसमे बच्चो हेतु अनेक स्पर्धाए होगी। आयोजन का 46वां वर्ष हैं। मंडल द्वारा हर वर्ष इसी तरह अलग अलग प्रसिद्ध मंदिरों की झांकी बनाकर नागपुर वासियो को उसके दर्शन कराए जाते है साथ ही सामाजिक संदेश भी दिया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडल के अध्यक्ष दीपांकर पाल, सचिव अशोक पटनायक, गुण्डु राव, अब्दुल लतीफ, गुरुचरण सिंग, वेंकट इनामुल, मर्फी हरड़े, राजेश रामटेके, साई चिन्तला, सागर चिन्तला, नेहाल यादव, प्रतीक हरड़े, शोभित हरड़े, राकेश पंचबुधे, रितेश इनामुल सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता प्रयासरत है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges