Published On : Tue, Aug 27th, 2019

भारत क्रीड़ा मंडल में 44 वें वर्ष में विराजेंगे मन्नपूर्ति गणेश

Advertisement

नागपुर: भारत क्रीड़ा मंडल के अंतर्गत श्री सार्वजनिक बाल गणेशोत्सव मंडल, जूना गाड़ीखाना, कर्मवीर बुक डिपो के पीछे, , महल के तत्वावधान में 44 वर्षों की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए भव्य गणेशोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। यहां गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह रहता है क्योंकि यह गणेश भक्तों की मनोवांछित कामनाएं पूर्ण करने के लिए विख्यात हो चुके हैं।

इस वर्ष गणेशोत्सव का आयोजन रविवार, 1 सितंबर से शनिवार, 14 सितंबर तक किया गया है। आयोजन की रूपरेखा इस प्रकार है-
रविवार, 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे गणेशजी की अत्यंत भव्य 12 फुट प्रतिमा का बड़कस चैक महल से भव्य शोभायात्रा के साथ आगमन होगा। इस मूर्ति का निर्माण रूपेश एवं सूर्या द्वारा किया जा रहा है।

सोमवार, 2 सितंबर को शाम 4 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ भगवान श्रीगणेश की स्थापना होगी। इस वर्ष गणेशोत्सव के प्रमुख आकर्षण के रूप में कलाकारों द्वारा खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, रानी सती, राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां तैयार की गई हैं। उत्सव आरंभ होने के साथ ही सभी झांकियां दर्शन के लिए खुल जाएंगी।

प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात 8 बजे से रोजाना यजमान परिवारों द्व ारा आरती की जाएगी।
रविवार, 8 सितंबर को सुबह 9 बजे से एचसीजी एनसीएचआरआई द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग और रक्तदान शिविर जीवन ज्योति ब्लड बैंक की ओर से होगा। मंगलवार, 10 सितंबर को शाम 7 बजे भारत क्रीड़ा महिला मंडल द्वारा 101 थालियों की महाआरती व छप्पन भोग का आयोजन होगा। बुधवार, 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से हवन महायज्ञ होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद रखा गया है।

Advertisement

गुरुवार, 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे पूजा मूर्ति का विसर्जन होगा। शुक्रवार, 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे मन्नतपूर्ति गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकलेगी। शनिवार, 14 सितंबर को शाम 4 बजे से आनंदमेला, पुरस्कार वितरण व ज्येष्ठ नागरिक सम्मान समारोह होगा। शाम को 7 बजे से हाउजी गेम होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मधुसूदन बिंझाणी, राम खुशलानी, अजय अग्रवाल, संजय लोया, सोनल लोया, कपिल अरोरा, राणोजी नाईक, अनिल सराफ, विपिन शर्मा, संदेश खंगार, आकाश इंगोले, जयकिशन बिंझाणी, जीतू बोरकर, पिनाक त्रिवेदी, महर्षि त्रिवेदी, निखिल सोरते, शुभम सोरते, केतन बिंझाणी, भोजराज मोकाती, शैलेश मोकाती, किरण राठी, मनोज राठी, उमेश चंदानी, सहित सभी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।

भोजन व्यवस्था में रमाकांत तिवारी, डेकोरेशन मनीष तिड़के, लाइटिंग में राज इलेक्ट्रिक, पीओपी सजावट एजाज शेख ,पेंटिंग में प्रमोद भिसीकर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.