
राज्यसभा में बोलते सुब्रमण्यम स्वामी
New Delhi: मानसून सत्र में मंगलवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने महात्मा गांधी की हत्या का मामला उठाया. उन्होंने तत्कालीन नेहरू सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर तीन सवाल दागे. उन्होंने महात्मा गांधी के पोस्टमार्टम की कोई जानकारी नहीं होने को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि गांधी को आरएसएस ने नहीं अंग्रेजों ने मारा था.
बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में महात्मा गांधी की हत्या का मुद्दा उठाते हुए तीन सवाल किए. उन्होंने पूछा, ‘गांधी जी पर कितने बुलेट फायर हुए, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है? उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी नहीं है? और जब गोली लगी थी तो गांधीजी को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया और फिर बिरला हाउस में क्यों लिटाया गया?’
‘नेहरू और माउंटबेटन का एक ही था मोटिव’
स्वामी ने कहा कि वह 15 अगस्त के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और महात्मा गांधी की हत्या पर तथ्य सामने रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘हमने राष्ट्रपति को भी लिखा था, जब यूपीए सरकार थी, हमने कहा था कि गांधी को ब्रिटिश लोगों ने मारा था. कुछ ऐसी जानकारियां है कि माउंटबेटन और जवाहर लाल नेहरू दोनों का यही मोटिव था.’
‘चूहे-बिल्ली की तरह राहुल ने लिया जमानत’
स्वामी ने कहा कि उन्होंने नेशनल आर्काइव से गांधीजी के बारे में जानकारी ली है, जिसके बाद ये सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास सरदार पटेल की एक चिट्टी है, जिसमें पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को लिखा कि गांधी की हत्या में RSS का कोई हाथ नहीं है.’ उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरएसएस वाले बयान और इस ओर कोर्ट के कदम का भी उल्लेख किया. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी या तो माफी मांगे, नहीं तो उनको जेल जाना ही पड़ेगा.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा, ‘राहुल गांधी तो पहले भी कह रहे थे कि नेशनल हेराल्ड केस में बेल नहीं लेंगे, लेकिन चूहे-बिल्ली की तरह बेल लिया.’
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




