नागपुर. ओल्ड कामठी पुलिस ने एक घर में चल रहे जुआ अड्डा पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया. उनसे नकद, वाहन और मोबाइल सहित 4.64 लाख रुपये का माल जब्त किया गया.
पकड़े गए आरोपियों में डोबीनगर, मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद सादिक अंसारी (36), परवेजनगर निवासी दिनशाद मलिक उर्फ सोनू इरशाद मलिक (29), चित्रशालानगर निवासी निहाल भगवानदास शाहू (23), टिमकी निवासी मोहम्मद जमिल इशाक अंसारी (45), योगी अरविंदनगर निवासी रिजवान रहमान खान (44) और तकिया दिवानशाह निवासी मोहम्मद जमिल बरकतुल्ला (42) का समावेश है.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि खैरी शिवार के तारानगर इलाके में स्थित एक घर में जुआ चल रहा है. यहां रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है. खबर के आधार पर पुलिस ने छापा मारा. उपरोक्त 6 आरोपी 3 पत्ती पर हार जीत की बाजी लगाते मिले. पुलिस ने उनसे नकद 19,500, 4 दुपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किया.
सभी के खिलाफ जुगार बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. डीसीपी नीलोत्पल और एसीपी रोशन पंडित के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर राहुल शिरे, एपीआई युनुस शेख, कांस्टेबल गयाप्रसाद वर्मा, आफाक अंसारी, फैजुर और प्रीतम मेश्राम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews





