Published On : Sun, Jan 20th, 2019

मायानगर: वरली सट्टे के अड्डे पर छापा

Advertisement

नागपुर: वैसे भी जरीपटका पुलिस आए दिन किसी न किसी विवाद में घिरी रहती है. करीब 2 महीने पहले जरीपटका के ललित कला भवन के सामने जुआ अड्डा चलाने वाले संदीप उर्फ कालू गजभिए की हत्या हुई थी. जुए के विवाद में हत्या होने की खबर सामने आई थी, लेकिन जरीपटका पुलिस कहना था कि उसका धंधा बंद हो गया था. अब डीसीजी जोन-5 के विशेष दस्ते ने जरीपटका थानांतर्गत मायानगर में चल रहे सट्टा-पट्टी के अड्डे पर छापा मारा. पुलिस ने कालू की पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

कालू के बाद उसकी पत्नी ने धंधे की कमान संभाली है. खुलेआम परिसर में सट्टे का धंधा चलता है, लेकिन जरीपटका पुलिस की कार्रवाई नहीं होती.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पकड़े गए आरोपियों में कालू की पत्नी अलिशा गजभिए, शाम गायकवाड़, राहुल खापेकर, रोहित मोहोड़, सिद्धार्थ ढोरे और शेखर डोनारकर का समावेश है. दोपहर 2 बजे के दौरान पुलिस ने मायानगर स्थित अलिशा के घर पर छापा मारा. सभी 6 आरोपी प्रभात नामक सट्टे का उतारा करते मिले. कालू और उसका परिवार परिसर में जुआ क्लब और सट्टे का धंधा चलाता था. जुए के विवाद में ही 14 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी.

इस प्रकरण को लेकर जरीपटका पुलिस विवादों में घिरी थी. कालू के अड्डे पर रेड की गई थी कहकर पुलिस ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन इस छापे से साफ है कि जरीपटका थाने में खुलेआम अवैध धंधे चल रहे हैं. यह सब पुलिस की साठगांठ के बगैर नहीं हो सकता. डीसीपी जोन-5 हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में पीएसआई जे.एस. ठाकुर, कांस्टेबल अशोक दुबे, प्रमोद, सूरज, दिनेश, प्रभाकर मानकर, पंकज लांडे, विनोद, महेश, रवि और दयाराम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges