Published On : Mon, Feb 9th, 2015

पवनी मे गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह

Advertisement

gajanan mahraj palki
पवनी (भंडारा)। शेगांव के श्री संत गजानन महाराज के 138 वे प्रकट दिन और पालखी समारोह पवनी में बड़े उत्साह से संपन्न होगा. यहां के विठ्ठल गुजरी वार्ड के विठ्ठल मंदिर और दत्त मंदिर के प.प. श्री वासुदेवानंद सरस्वती टेम्बे स्वामी संस्थान में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. श्री संत गजानन महाराज सेवा समिति पवनी की ओर से इस समारोह का आयोजन किया गया है.

9 फरवरी को शाम 5 बजे भंडारा के प्रा. सुमंत देशपांडे का महाराज के जीवन पर प्रवचन, 10 फरवरी को सुबह 7 बजे गजानन महाराज पोथी का सामुहिक पारायण, शाम 7 बजे से जागरण में विविध मंडल का भजन, 11 फरवरी को सुबह 7 बजे श्री की मूर्ती पर अभिषेक और उसके बाद पवनी नगरी से श्री की पालखी निकाली जाएगी. पालखी में विविध जगह के भजन मंडल सहभागी होगे. दोपहर 12.30 बजे आरती और बाद में महाप्रसाद वितरित किया जायेगा. तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाविक भक्तो ने शामिल होने का आवाहन श्री संत गजानन महाराज सेवा समिति पवनी की ओर से किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.