नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के मनपा चुनाव के दौरान बीते ढाई साल में 48 हजार करोड़ के दावे पर काँग्रेस आक्रामक हो गयी है। काँग्रेस के नेता इस दावे को जनता को गुमराह करने वाला करार दे रहे हैं। पार्टी नेता विशाल मुत्तेमवार ने गड़करी के बयान को हास्यास्पद करार दिया है। उनके मुताबिक देश में वरिष्ठ नेता को सोच समझकर और तथ्यों के साथ बयानबाज़ी करनी चाहिए। सिर्फ चुनाव के मद्देनजर ऐसे बयान देकर ये नेता जनता में सिर्फ अपनी हँसी उड़वा रहे हैं। शहर में मूलभूत सुविधाओ का आभाव है इतने 48 हजार करोड़ के काम सिर्फ नितिन गड़करी को ही दिख रहे हैं।
विशाल मुत्तेमवार ने बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 2019 तक नागपुर को देश का मॉडल शहर बनाने वाले बयान पर भी सवाल उठाये। उनके मुताबिक बीते 10 साल में मनपा में भाजपा और लगभग ढाई साल से केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता होने के बाद भी पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता ऐसा बयान देता है तो वह अपनी ही विफलता को सार्वजनिक कर रहा है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews




