Published On : Sun, Jan 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

कर्नाटक की जेल में बंद गैंगस्टर ने किए थे नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी भरे कॉल, कॉलर तक पहुंची पुलिस

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर में आए धमकी भरे कॉल से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस को शनिवार को बड़ा दावा किया है. पुलिस ने बताया कि कॉलर की पहचान जेल में बंद अपराधी और गैंगेस्टर जयेश कांता के रूप में हुई है, जो बेलगावी (कर्नाटक) जेल में सजा काट रहा है. उसने जेल के अंदर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर में धमकी भरे फोन किए थे.पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी दी जा रही थी. कॉल करने वाला एक कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है, जो कर्नाटक की बेलगावी जेल में कैद है.

नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसने जेल के अंदर अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल किया और गडकरी के दफ्तर में फोन करके धमकी दी. आगे की जांच के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगावी के लिए रवाना हो गई है.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर पुलिस ने आरोपी का प्रोडक्शन रिमांड मांगा

वहीं, बेलगावी जेल प्रशासन ने आरोपी के पास से एक डायरी को कब्जे में लिया है. नागपुर पुलिस ने आरोपी के लिए प्रोडक्शन रिमांड मांगा है. नागपुर पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की पूछताछ के लिए आरोपी से पूछताछ की जानी जरूरी है. इसलिए उसे महाराष्ट्र लेकर जाएंगे.

तीन कॉल करके दी धमकी

इधर, कथित धमकी भरे कॉल के बाद नागपुर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस के अनुसार, बीएसएनएल नेटवर्क के पंजीकृत नंबर से गडकरी के दफ्तर के लैंडलाइन नंबर पर सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल प्राप्त हुईं. कॉल रिकॉर्ड रिसीव किए जा रहे हैं.

पुलिस उपायुक्त राहुल मदाने ने कहा कि मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तीन फोन कॉल आए थे. हमारी क्राइम ब्रांच की टीम सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) पर काम करेगी. एक एनालिसिस किया जा रहा है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges