नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नागपुर से 205 टन संतरे से लदी एक विशेष किसान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
नागपुर संतरों के लिए जाना जाता है और यह विशेष ट्रेन कटोल, नारखेड़, पांढुर्ना, बैतूल और इटारसी के संतरा उत्पादन वाले क्षेत्रों में रुकेगी।
संतरा उत्पादन करने वाले किसानों और व्यापारियों के लिए रैक (डिब्बे) की बुकिंग के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की गई है। इस विशेष किसान ट्रेन में 12 वीपीयू डिब्बे होंगे। गडकरी ने कहा कि किसान ट्रेन क्षेत्र में संतरे और सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए एक वरदान साबित होगी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





