Published On : Wed, Jul 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

विकास मामले में पिछड़ा पूर्व नागपुर पर गडकरी मेहरबान

Advertisement

– अत्याधुनिक व्यवस्था के साथ बैकलॉग दूर ककरने का प्रयास

नागपुर – उपराजधानी में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं,जिसमें से पूर्व नागपुर कई सालों से शहर के बाकी हिस्सों से पिछड़ा हुआ है। लेकिन नितिन गडकरी का इस क्षेत्र के प्रति कुछ ज्यादा ही झुकाव रहा हैं। नतीजा इस निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने सिम्बायोसिस कॉलेज, साईं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्मार्ट सिटी, हाई-टेक आरटीओ कार्यालय, पारडी ब्रिज, मेट्रो रेलवे, डिप्टी सिग्नल, कावरापेठ, भांडेवाड़ी ओवरब्रिज और अंडरब्रिज पर काम शुरू किया है.एक झटके में सम्पूर्ण बैकलॉग दूर करने का प्रयास किया जा रहा,यह इसलिए भी कि इसी विधानसभा क्षेत्र में कुछ करने के लिए मुमकिन जगह भी उपलब्ध हैं.

पूर्वी नागपुर के पारडी से अंबाझरी तक इलेक्ट्रिक बस और ब्रॉड गेज ट्रेनें शुरू होंगी। स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट थाना, दमकल व कौशल विकास केंद्र सहित अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना की जाएगी। कलमना में 16 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक किराना बाजार स्थापित किया जा रहा है।

पूर्व नागपुर के विभिन्न इलाकों में 16 करोड़ सीमेंट रोड का काम शुरू हो गया है। इसके लिए नागपुर सुधार प्रन्यास से 14 करोड़ रुपये और केंद्रीय कोष (CRF ) से 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पूर्व नागपुर को बड़ी संख्या में खुली जगहों से फायदा हुआ।

Advertisement

सिम्बायोसिस को पूर्वी नागपुर में जगह दी गई। अब वहां कैंपस शुरू हो गया है। सौ एकड़ जमीन साईं खेल परिसर के लिए आरक्षित की गई है। उसका काम अभी शुरू होना बाकी है। स्मार्ट सिटी परियोजना पूर्व नागपुर में लागू की जा रही है। इसलिए पुराने मोहल्लों का नजारा बदल गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.