Advertisement
नागपुर। नागपुर विभाग पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी मतदार संघ से हुई है। उन्होंने भाजपा और महायुति के उम्मीदवार सुधाकर कोहळे की भारी मतों से जीत का विश्वास भी जताया।
गडकरी ने कहा कि इस मतदार संघ से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने भाजपा-महायुति के उम्मीदवार सुधाकर कोहळे के समर्थन में विश्वास व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि कोहळे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।अब सबकी नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। गडकरी के इस बयान के बाद पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा-महायुति की जीत को लेकर पार्टी का भरोसा सामने आया है।



