Published On : Tue, Dec 31st, 2019

मनपा का गाना ‘ गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल ‘ हुआ काफी लोकप्रिय

Advertisement

छोटे बच्चो में काफी लोकप्रिय हुआ गाना

नागपुर– ‘ गाडी वाला आया घर से कचरा निकाल ‘ यह गाना सुबह सुबह कचरा उठानेवाली गाड़ियों पर लगे स्पीकर में सुनाई देता है। यह गाना इतना लोकप्रिय हो चूका है की छोटे बच्चो से लेकर बड़े लोग भी इसे अब गुनगुनाने लगे है ।

इस गाने को सुनते ही लोग दौड़ भाग करते हुए कचरा लेकर गाडी की तरफ दौड़ते है। इस गाने के गीतकार हैं श्याम बैरागी । जो मध्य प्रदेश के मंडला में रहते हैं। वे पेशे से टीचर हैं। लेकिन गाना लिखते रहते हैं और गाते भी हैं । मंडला नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश पर श्याम ने ‘गाड़ी वाला’ गाना लिखा था । कचरा वाली गाड़ी में सुबह-सुबह इसे बजाया जाने लगा । कुछ ही समय में मंडला में ये गाना बहुत फेमस हो गया ।

फिर राज्य के कुछ दूसरे जिलों की नगर पालिकाओं ने भी इस गाने को उठा लिया, और कचरा गाड़ी में बजाने लगे। इंदौर, जबलपुर, रीवा, सतना जैसे ज़िलों में ये जमकर फेमस हुआ और काफी असरदार भी रहा । फिर छत्तीसगढ़ में भी इसे बजाया जाने लगा ।

Advertisement

ऐसा करते-करते राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी ये गाना फैल गया। यानी वहां की नगर पालिका की कचरा गाड़ी में भी ये गाना बजने लगा। इसके बाद यह नागपुर की कचरे की गाड़ियों में भी यह गाना बजने लगा है। इस गाने की खासबात यह है की आप छोटे बच्चों को कई बार इसे गुनगुनाते हुए देख सकते है ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.