Published On : Thu, May 28th, 2015

गड़चिरोली : जनप्रतिनिधियों को नक्सलियों की धमकी

Advertisement

लगाए बैनर्स, जनप्रतिनिधियों में दहशत, टेकमपल्ली में पर्चे

Gadchiroli  Maoists threaten to people's representatives  (1)
गड़चिरोली। नक्ससलग्रस्त गढ़चिरोली में नक्ससलियो द्वारा दहशत निर्माण करने का सिलसिला फिर तेज हो गया है. इस बार नक्ससलियो ने जनप्रतिनिधियो को धमकाते हुए नवनिर्वाचित ग्रामपंचायत सदस्यों को अपना पद छोड़ने की धमकी दी है, ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की चेतावनी भी जारी की है. जिले के कई गावों में नक्ससलियो द्वारा बैनर लगाये गए है. जिसमे साफ़ धमकी दी गई है. इस घटना से जनप्रतिनिधियों में दहशत है.

अहेरी तहसील के फुसुकपल्ली, मलमपल्ली, टेकमपल्ली गांव में लगाये गए कट बैनर में कहा गया है कि जो लोग सरकारी तंत्र में शामिल है, उनका हाल रविन्द्र सुनकरी की तरह ही होगा जिसे हाल ही में पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्ससलियो ने मौत के घाट उतार दिया था. जनप्रतिनिधियो के साथ ही ग्रामीणो को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो लोग पुलिस पाटिल, कोतवाल और पुलिस के खबरी का काम करते है वो अगर ये बंद नहीं करते तो वो खुद अपनी मौत के जिमेदार होगे. हाल ही में जिले में बढ़ी नक्ससलियो की सक्रियता से नागरिको में दहशत का माहोल है, और कई लोग जो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदत कर रहे है वो इस काम को छोड़ने की तैयारी में है.

Gadchiroli  Maoists threaten to people's representatives  (2)
Gadchiroli  Maoists threaten to people's representatives  (3)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.