मिले बैनर, पर्चे
पुलिस सतर्क
गड़चिरोली। नक्सलियों के पी.एल.जी.ए. सप्ताह को मंगलवार से शुरुवात हो रही है. इससे नक्सली घात लगाकर कुछ अनहोनी करने की संभावना बताई जा रही है. इससे पुलिस सर्तक हो गई है. जिले के दुर्गम इलाकों में नक्सलियों की पर्चे बाजी शुरू है. इन पर्चो से नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने का आवाहन किया है. साथ ही गांव-गांव में शहीदों के स्मारक बनाने का इशारा भी दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 किमी दुरी पर एटापल्ली-कसनसुर मार्गपर तोड़सा मोड़ पर नक्सलियों ने अधिक प्रमाण में पर्चे फेंके गए है. इस बैनर में नक्सलियों के पी.एल.जी.ए. सप्ताह के बारे में बात लिखी है. 28 जुलाई से 3 जुलाई को पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का शहीद सप्ताह जनता मनाये, गांवगांव में शहीदों के स्मारक बनाये ऐसा आवाहन नक्सलियों ने किया है. इस बैनर में पश्चिम रिजनल कमिटी दंडकारण्य भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ऐसा भी लिखा है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...








