Published On : Fri, Jul 3rd, 2015

गड़चिरोली : कुरखेड़ा कृषि केंद्र में लगी आग, 10 लाख की हानि

Advertisement


Fire in Kurkheda Agriculture shop, 10 lakhs loss
कुरखेड़ा (गड़चिरोली)। यहा के कुरखेड़ा कृषि केंद्र में अचनाक आग लग गई. इस घटना में कृषि केंद्र में रखे धान के बीज, रासायनिक उर्वरक दवाई जैसी सामग्री जलकर राख हो गई. आग से करीब 10 लाख रूपये की हानि हुई है. यह गुरुवार सुबह की घटना है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरखेड़ा तहसील मार्ग पर ग्राम पंचायत चाल में भरत नामदेव बनपुरकर के कृषि केंद्र में प्रातः आग लगने का पता चला. नागरिकों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर समीप के ताज वाशिंग सेंटर के मोटर पंप की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग बुझाने तक दुकान की सारी सामग्री जलकर ख़ाक हो गई थी. आग में धान के बीज, उर्वरक, दवाईयां, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर साथ ही रिकॉर्ड के कागजाद भी जल कर राख हो गए. आग से करीब 10 लाख रूपये की हानि होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. आग शार्टसर्किट से लगी है ऐसी आशंका जताई जा रही है.

गौरतलब है कि दो महीने पूर्व भी इस मार्ग पर स्थित केरोसिन गोडाउन, गादी की दुकान, चिकन मार्केट, साईकिल और तबले की दुकान में आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ था. महसुल विभाग और पुलिस विभाग ने घटनास्थल का पंचनामा किया है. आगे की जांच थानेदार अनिल पाटिल के मार्गदर्शन में हवालदार मेश्राम, मारबते कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.