Published On : Fri, Jul 24th, 2015

गड़चिरोली : रिश्वतखोर शिल्प निदेशक पकड़ाया

Advertisement


Pitambar Sute bribe
गड़चिरोली।
यहां के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के शिल्प निदेशक पिताम्बर निजबोध सुटे (40) को 1700 रूपये रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. ये कार्रवाई शुक्रवार 24 जुलाई को की गई.

प्राप्त जानकरी के अनुसार गड़चिरोली के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के वायरमैन विभाग की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 जुलाई से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स देने का लालच शिल्प निदेशक पिताम्बर निजबोध सुटे ने छात्रों को दिया. शिकायतकर्ता छात्र को अधिक ज्यादा मार्क्स देंने के लिए सुटे ने शिकायतकर्ता से 1700 रूपये की रिश्वत मांगी. जिसकी शिकायत शिकायकर्ता ने एसीबी में कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और शिल्प निदेशक सुटे को शिकायतकर्ता से 1700 रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ रिश्वत प्रतिबंध कानून 1988 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है.

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव जैन के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक डी. डब्लू मंडलवार, सह. फौज. मोरेशवर लाकडे, पु. हवा. विठोबा साखरे, ना.पु.सी. रविंद्र कत्रोजवार, सतीश कत्तिवार आदि अन्य एसीबी टीम ने की.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges