शराब बंदी पथक की आरमोरी, मुरखला में कार्रवाई

गड़चिरोली। विशेष शराब बंदी पथक के अधिकारियों को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर आरमोरी और मुरखला के शराब विक्रेताओं पर छापा मारा और 32 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त कर तीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुरुवार को की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीप मुरखला निवासी नरसय्या गणवेणवार (48) के किराना दुकान पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दुकान और घर की सख्ती से तलाशी लेने पर किराना दुकान से 11200 रुपए की अवैध शराब जब्त की लेकिन शराब विक्रेता स्वामी नरसय्या गणवेणवार वहां से फरार हो गया. लेकिन उसके घर से बालू गणगोनीवार को गिरफ्तार कर वहां से 12500 रुपए की शराब जब्त की. पुलिस ने मुख्य शराब विक्रेता नरसय्या गणवेणवार, बालू गणगोनीवार और भाग्यवान गणगोनीवार (27) के खिलाफ गड़चिरोली थाने में मामला दर्ज किया है.
दूसरी कार्रवाई पथक के अधिकारियों ने गुरुवार की रात आरमोरी मुख्यायल के फुले वार्ड पर की. यहां की शराब विक्रेती सुरेखा रामटेके (35) के घर पर छापा मारा और घर की तलाशी लेकर 9500 रुपए की अवैध शराब जब्त कर आरमोरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है.
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...




