वाहन समेत शराब जब्त
देसाईगंज पुलिस की कार्रवाई
महिला का भी समवेश
गड़चिरोली। पुलिस ने मंगलवार की सुबह गड़चिरोली की ओर शराब की यातायात करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान वाहन और शराब जब्त की गई. संतोष बुरांडे (26) इंदिरानगर निवासी और सुनीता साईनाथ सोमनकर (30) लांझेडा, गडचिरोली निवासी ऐसा आरोपी शराब विक्रेताओं का नाम है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष और सुनीता ने लाखांदुर से शराब खरीदी. किसी को संदेह न हो इसलिए शराब तुरंत बैग में डाली और एम.एच.-33 – एन- 7405 क्र. की होंडा एक्टिवा दुपहिया से गड़चिरोली की ओर निकले. इसकी गुप्त जानकारी देसाईगंज पुलिस को मिली. पुलिस ने स्थानिय पुलिस निरीक्षक अन्नासाहब मांजरे के नेतृत्व में देसाईगंज पुलिस थाने के सामने जाल बिछाया.
सामने से आ रहे वाहन को रोककर बैग की तलाशी ली गई. उसमे 13 हजार रूपये की आयबी कंपनी की 130 निप, तथा 6 हजार रूपये की संत्रा देसी शराब की 200 निप मिली. पुलिस ने शराब और वाहन जब्त की. इस प्रकरण में संतोष बुरांडे और सुनीता सोमनकर पर मुंबई शराब बंदी अंतर्गत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया. उक्त करवाई पुलिस निरीक्षक अन्नासाहब मांजरे के नेतृत्व में हवालदार मोदकराज रामटेके, शिपाई सयाम, सचिन अतकरे आदि ने कार्रवाई की.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




