Published On : Thu, Jul 16th, 2015

गड़चिरोली (कुरखेड़ा): नक्‍सलियों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय के दस्‍तावेज जलाए

Advertisement


naxlite burnt doccuments
कुरखेड़ा (गड़चिरोली)।
सशस्त्र नक्सलियों ने मालेवाड़ा के वन परिक्षेत्र कार्यालय का फर्निचर और जरुरी दस्तावेज जला दिए. यह घटना तड़के 2 बजे की है. इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25-30 की संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने मालेवाड़ा के वन परिक्षेत्र कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. उसके बाद कार्यालय के सामने फर्निचर और जरुरी दस्तावेज जलाये और फरार हो गए.

गौरतलब है कि नक्सलियों ने एक सप्ताह पूर्व अहेरी तहसील के देचलीपेठा का वन परिक्षेत्र कार्यालय जलाया था. नक्सलियों ने अब वन विभाग पर ध्यान केंद्रित किया है. ऐसी चर्चा परिसर में है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.