Published On : Mon, Jul 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फुटाला तालाब : पूर्व पालकमंत्री रोड़ा अटकाते रहे

Advertisement

– गडकरी ने किया दौरा से मिली जनता को राहत

नागपुर– विगत सप्ताह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फुटाला तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने के लिए दौरा किया,इसके बाद दी गई जानकारी से शहर की जनता को नया पर्यटन स्थल का सौगात जल्द मिलने की उम्मीद जगी. जिसका पूर्व ऊर्जा मंत्री और पूर्व पालक मंत्री नितिन राउत अपने कार्यकाल में नियमित विरोध करते रहे.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गडकरी ने नागपुरवासियों के पर्यटन के लिए फुटाला तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना की घोषणा की थी। इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए एक विशेष ठेकेदार को भी काम सौंपा गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए फुटाला की चौपाटी के निर्माणकार्य को ढहा दिए गए। इस चौपाटी पर यहां बोटिंग से लेकर खाने-पीने की तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए व्यवसायिक परिसर का भी निर्माण किया जा चूका है.

उक्त सौन्दर्यीयकरण का काम अधूरा था कि राज्य में महाविकास आघाड़ी की सरकार आ गई। पालक मंत्री नितिन राउत को फुटाला तालाब के सामने दीवार बनाने से उन्हें खल रही थी। उन्होंने कहा कि इस दीवार ने तालाब की प्राकृतिक सुंदरता को नष्ट कर दिया। उन्होंने दीवार को गिराने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों का सहारा भी लिया था.नतीजतन, गडकरी की महत्वपूर्ण प्रकल्प का काम ठप हो गया था। ठेकेदारों का उत्साह भी कम हो गया था। काम की गति धीमी हो गई थी।

बुधवार को महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई। गुरुवार को शिंदे-फडणवीस गठबंधन की नई सरकार राज्य में आई। इसलिए नितिन राउत पूर्व पालक मंत्री हो गए। फिर शाम को तत्काल गडकरी ने फुटेला तालाब के निरीक्षण दौरे का आयोजन किया है।सब यही उम्मीद लगा रहे थे कि अचानक गडकरी के दौरे पर बड़े ऐलान हो सकती है,उन्होंने शिवाय फुटाला तालाब सौन्दर्यीयकरण सम्बंधित पूर्ण जानकारी देने के अलावा कुछ नहीं कहा।

उल्लेखनीय यह है कि नितिन राउत अपने कार्यकाल में कमीशन/हिस्सेदारी के लिए ठेकेदारों को काफी परेशान कर रहे थे। कमीशन के लिए फुटाला तालाब के काम में रोड़ा अटका रहे थे। चूंकि यह गडकरी का प्रोजेक्ट था, इसलिए उन्होंने फुटाला तालाब के निर्माण में सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं कर रहे थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE - 6

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE - 6

SEHAT KI BAAT - Dr. Rajan Barokar EPISODE - 5

SEHAT KI BAAT - Dr. Rajan Barokar EPISODE - 5

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges