Published On : Wed, Jul 17th, 2019

फुटाला तालाब : समय पर पहुंची पुलिस, बची युवक की जान

Advertisement

नागपुर: फुटाला तालाब परिसर में मंगलवार की सुबह 4 बजे के दौरान एक युवक आत्महत्या करने कूद गया. इसी दौरान क्राइम ब्रांच के यूनिट-2 की टीम मौके पर गश्त कर रही थी. रास्ते से गुजर रहे 2 युवकों ने पुलिस को जानकारी दी. तुरंत पुलिस दल मौके पर पहुंचा और युवक की जान बचा ली. महावीरनगर, सक्करदरा निवासी सौरव प्रकाश गुलालगिरी (19) सोमवार देर रात अपने घर से निकल गया.

सुबह 4 बजे उसने वायुसेनानगर की ओर जाने वाली सड़क से फुटाला तालाब में छलांग लगा दी. 2 युवकों ने उसे तालाब में कूदते देखा. इसी दौरान क्राइम ब्रांच के यूनिट के एपीआई सुमित परतेकी, हेड कांस्टेबल प्रकाश वानखेड़े, विजय लेकुरवाड़े और बलजीतसिंह परिसर से गश्त करते जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तालाब में उतरे. बांस और रस्सी के सहारे सौरव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह इंकार करता रहा. बड़ी मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर उसे तालाब से बाहर निकाला गया.

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूछताछ में सौरव ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं. मां निजी संस्थान में काम करती है. वह अपने मामा के घर में रहता है. मामी ने उसे बिजली का बिल भरने के लिए 10,500 रुपये दिए थे. ये पैसे उसने सट्टे में गंवा दिए थे. वह घर पर क्या जवाब देगा यह सोचकर तनाव में आ गया था और आत्महत्या करने का निर्णय लिया. समय रहते पुलिस ने पहुंचकर उसकी जान बचा ली.

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए नाबालिग ने की चोरी #nagpurnews #crime #latestnews #news

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए नाबालिग ने की चोरी...

नागपुर स्टेशन पर ‘ट्रेन वाला तस्कर’ गिरफ्तार! #nagpurnews #crime #taskar #latestnews

नागपुर स्टेशन पर ‘ट्रेन वाला तस्कर’ गिरफ्तार! #nagpurnews #crime #taskar #latestnews

200 रुपये के छुट्टे पड़े भारी, लैपटॉप बैग लेकर फरार हुआ चालक.. #nagpurnews #crime #news #latestnews

200 रुपये के छुट्टे पड़े भारी, लैपटॉप बैग लेकर फरार हुआ चालक.....

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges