Published On : Tue, Sep 18th, 2018

फुटाला तालाब स्थित कृत्रिम तालाब में 5 दिनों में 1200 मूर्तियों का विसर्जन

Advertisement

नागपुर: पीओपी की मूर्तियों के लिए नागपुर महानगर पालिका ने फुटाला तालाब के एयरफोर्स साइड में 6 कृत्रिम गणेश विसर्जन टैंक बनाए है. गणपति विसर्जन के पहले दिन से यहां ग्रीन विजिल फाउंडेशन के 50 स्वयंसेवक तैनात है जो गणेश भक्तों को पीओपी से होनेवाली हानि एवं जलतंत्र के संरक्षण के महत्व को बताते हुए कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए प्रेरित कर रहे है. जिसका काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.

पहले पांच दिनों के विसर्जन में करीब 1200 मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाब में किया गया एवं छह ट्रक निर्माल्य का संकलन किया गया. इस अभियान में ग्रीन विजिल पर्यावरण संस्था को युवाओ का काफी साथ मिल रहा है.

इस मुहिम में सेवादल महिला महाविद्यालय, कमला नेहरू महाविद्यालय और वैनगंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनजमेंट के विद्यार्थी शामिल है. इस दौरान ग्रीन विजिल संस्था के संस्थापक कौस्तुभ चटर्जी ने बताया की इस साल श्रद्धालु कृत्रिम तालाबों में विसर्जन को एक अच्छा विकल्प मान रहे है, एवं नागपुर वासियो की सोच में भी बदलाव साफ़ नजर आ रहा है.

आज से आठ साल पहले लोग निर्माल्य देने से कतराते थे पर आज निर्मालय तो देते ही है साथ में मूर्तियों का विसर्जन भी कृत्रिम तालाब में स्वेच्छा से करते है. चटर्जी ने कहा की ” बदलाव बहोत धीमी गति से आता है, महसूस करो अहसास होगा ” .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.