Published On : Thu, Nov 19th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर टुडे की खबर का असर! फुटाला में अवैध अतिक्रमण पर मनपा का एक्शन शुरू, पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई

Advertisement

नागपुर टुडे की खबर का असर! फुटाला में अवैध अतिक्रमण पर मनपा का एक्शन शुरू, पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाईनागपुर: फुटाला तालाब परिसर में कथित अवैध अतिक्रमण और पीडीकेवी की जमीन के इस्तेमाल का मुद्दा नागपुर टुडे द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर सामने आने के अगले ही दिन नागपुर महानगरपालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने फुटाला परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

दरअसल, म्यूजिकल फाउंटेन की पार्किंग के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन पर चौपाटी संचालित किए जाने और वहां दुकानों के निर्माण को लेकर सवाल उठाए गए थे। इस जमीन के इस्तेमाल और निर्माण की वैधता को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे।

आज मनपा और पुलिस की संयुक्त टीम फुटाला परिसर में पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल देखी गई।

गौरतलब है कि मनपा समय-समय पर छोटे दुकानदारों और हॉकर्स के ठेलों पर अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई करती रही है। लेकिन फुटाला परिसर में बड़े स्तर पर जमीन के इस्तेमाल और कथित अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। नागपुर टुडे ने इसी मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।

अब कार्रवाई शुरू होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि मनपा का यह अभियान कितना व्यापक होगा? क्या कार्रवाई केवल अस्थायी अतिक्रमण तक सीमित रहेगी या उन सभी दुकानों और निर्माणों की भी जांच होगी, जिनकी वैधता पर सवाल उठाए गए हैं?

Advertisement

फिलहाल सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.