Published On : Thu, Apr 20th, 2017

UP : 10 सेकंड इंतज़ार करना पड़ा तो BJP विधायक ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

Advertisement


बरेली:
देशभर में एक ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ‘अकड़’ दिखाने का ज़रिया बन चुके ‘वीआईपी कल्चर’ को खत्म करने के लिए नेताओं की कारों पर से ‘लाल बत्ती’ हटा चुकी है, और चौतरफा तारीफ हासिल कर रही है, वहीं शायद कुछ नेताओं का दादागिरी दिखाने का शौक आज भी खत्म नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक विधायक टोल प्लाज़ा कर्मियों के साथ ‘गुंडागर्दी’ करते दिख रहा है.

टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से विधायक राकेश राठौर को टोल प्लाज़ा कर्मी पर हमला करते और थप्पड़ मारते देखा जा सकता है, क्योंकि वह कर्मचारी विधायक के स्टाफ से बहस कर रहा था. एक बार हमला करने के बाद भी विधायक को बैरियर हटाकर दूसरी बार कर्मचारी को पकड़ते देखा जा सकता है. बताया गया है कि यह घटना बरेली के निकट नेशनल हाईवे पर हुई, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि घटना कब हुई.

मिली ख़बरों के मुताबिक, विधायक की नाराज़गी की वजह यह थी कि उन्हें और उनके काफिले को टोल पार करने में 10 सेकंड का इंतज़ार करना पड़ा. विधायक के स्टाफ ने कथित रूप से टोल की रकम देने से इंकार किया था, और बिना भुगतान किए टोल पार कर जाना चाहते थे.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.